दुमका: पुलिस अधीक्षक दुमका पीतांबर सिंह खेरवार ने पुलिस केंद्र दुमका में पुलिस संस्मरण दिवस मनाते हुए सभी शहीद पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को दिए श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि उक्त संस्मरण दिवस में पुलिस अधीक्षक दुमका ने अपने संबोधन में कहा कि:जैसा कि हम सभी जानते है कि आज पुलिस “संस्मरण दिवस” है।आज के ही दिन 21 अक्टुबर 1959 को लेह लद्दाख के हॉट स्प्रींग में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उपाधीक्षक श्री करम सिंह अपने बीस बहादुर जवान साथियों के साथ चीनी सेना के साथ अपनी देश की सीमा की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये थे, तब से हम प्रतिवर्ष इस तिथि को पुलिस संस्मरण दिवस के रूप में मनाते है। *आज हम उन शहीद जवानों को याद कर नमन करते है। आज हम सभी केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों तथा राज्य पुलिस बलों के उन बहादुर पदाधिकारियों एवं जवानों को याद करते है, जिन्होने देश की सीमाओं की रक्षा तथा आन्तरिक सुरक्षा एवं शान्ति स्थापित करने के दौरान अपनी प्राणों की आहुति दी है।*देश की सीमा की रक्षा, आन्तरिक सुरक्षा एवं शान्ति स्थापित करने के क्रम में विगत एक वर्ष यानी 01 सितम्बर-2024 से 31 अगस्त-2025 तक कुल 191 पदाधिकारी एवं जवान शहीद हुए है, जिनका संख्यावार ब्यौरा निम्न प्रकार है:-1. आंध्रप्रदेश -052. अरूणाचल प्रदेश -013. असम -024. बिहार -085. छत्तीसगढ़ -166. गुजरात -037. कर्नाटक -088. केरल -019. मध्य प्रदेश -1110. महाराष्ट्र -0111. मणीपुर -0312. नगालैण्ड -0113. उड़िसा -0214. पंजाब -0315. राजस्थान -0716. तमिलनाडू -0617. तेलंगाना -0518. त्रिपुरा -0219. उत्तर प्रदेश -0320. उत्तराखण्ड -0421. पश्चिम बंगाल -1222. चण्डीगढ़ -0223. दिल्ली -0824. जम्मू-कश्मीर -1425. लद्दाख -0126. असम रायफल -0227. BSF -2328. CISF -0629. CRPF -0930. ITBP -0531. SSB -0632. NDRF -0133. RPF -0934. झारखण्ड -01*कुल- 191**इन शहीद पुलिसकर्मियों में हमारे झारखण्ड पुलिस के 01 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए है जिनका नाम आरक्षी- सुनिल धान है।*झारखण्ड राज्य के एक शहीद पुलिसकर्मी के साथ-साथ हम उन सभी पुलिसकर्मियों को नमन करते है तथा उन्हें अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ जिन्होने विगत एक वर्ष में अपनी शहादत दी है। *हम दुमका जिलाबल के पूर्व में शहीद हुए उन सभी आठ पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को भी नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते है।*उक्त कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर श्री विजय कुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी श्री अमित कक्षप, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री एकुङ डुंगडुंग, पुलिस निरीक्षक नगर थाना श्री जगन्नाथ धान, पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल थाना श्री सत्यम कुमार, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र दुमका श्री रमेश मंडल, परिचारी श्री अभय कुमार सिंह एवं पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित रहे।*जय हिंद – जय भारत – जय झारखंड।*