दिनांक-19-20/09/25 की रात्रि 12:20 बजे सूचना मिली थी कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम आमचुआँ में एक ही घर की दो महिला की हत्या हो गई है। इस सूचना के सत्यापन में घटनास्थल ग्राम आमचुआँ पहुंचने पर वहाँ घर के आंगन में 1. सोना बास्की उम्र करीब 70 वर्ष, पति स्व० जेठा हेम्ब्रम 2. सोना मुर्मू उम्र करीब 19 वर्ष का शव पाया गया। घटनास्थल पर उपस्थित मृतकों के परिजन से पता चला कि घर में इन दोनों के अलावा मृतिका सोना मुर्मू का पति एवं उनकी माता पिता भी रहते हैं। परन्तु घटना के समय घर पर दोनों अकेली थी। मृतिका सोना मुर्मू के पिता बाबुरजी मुर्मू के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध शिकारीपाड़ा थाना काण्ड सं0-104/25, दि०-20.09.2025 धारा 103 (1) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका, के द्वारा कांड उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर दुमका के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठीत टीम के द्वारा कांड उद्भेदन हेतु घटना एवं मृतकों से जुड़े सभी लोगों से गहनता से पूछताछ एवं छानबीन की जाने लगी। इसी क्रम में मृतिका के पति राजू सोरेन के द्वारा कही गयी बातें एवं शारीरिक हाव भाव संदेहात्मक पाया गया तथा परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर उस पर शक हुआ। आगे इससे गहनता से पूछताछ पर उसने अपनी पत्नी एवं नानी सास को मारने की बात स्वीकार किया तथा बताया कि उनकी पत्नी हर छोटी-छोटी बात पर उससे झगड़ा करती थी और इज्जत नहीं करती थी तथा घटना के समय भी जब वह घर वापस आया तब उससे झगड़ा करने लगी तथा ये गुस्सा में उसे मार दिया तथा उसे बचाने आयी नानी को भी मार दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का मुंगरा एवं घटना के समय पहना टी-शर्ट बरामद किया गया है।घटनास्थल :- ग्राम आमचुंआ स्थित वादी का घर, थाना शिकारीपाड़ा।गिरफ्फतार अभियुक्त का नाम पता :-अप्रा०अभि०-राजु सोरेन, उम्र 22 वर्ष, पिता-राजकिशोर सोरेन, ग्राम-जलुवाडुबा थाना काठीकुण्ड, जिला दुमका वर्तमान आमचुंआ, थाना-शिकारीपाड़ा, जिला-दुमका।जप्त समानों का विवरण :-1. हत्या में प्रयुक्त खून लगा लकड़ी का मुंगरा2. घटना के समय पहना हुआ टी-शर्ट।छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी का नाम :-1. श्री विजय महतो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर दुमका।2. पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा पु०नि०-सह थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा।3. पु०अ०नि० बलराम सिंह, थाना प्रभारी रानेश्वर।4. पु०अ०नि० अरूण कु० तुरी, शिकारीपाड़ा थाना5. पु०अ०नि० मुनाजीर हसन, शिकारीपाड़ा थाना6.ह0 डेविड हांसदा7.आ0-603 जॉन मराण्डी एवं अन्य थाना रिजर्व गार्ड के जवान।