शिकारीपाडा थानान्तर्गत ग्राम-सुन्दराफलन में एक वृद्ध दम्पति की हत्या हो गई है। इस घटना के सत्यापन के क्रम में ग्राम-सुन्दराफलन पहुॅचने पर पाया गया कि एक घर के आंगन एवं कमरे में 1. साहेब हेम्ब्रम, उम्र-58 वर्ष, 2. मंगली किस्कू, उम्र-53 वर्ष, दोनों पति-पत्नी का शव पाया गया । शव देखने से प्रतीत हुआ कि किसी धारधार हथियार से मार कर हत्या किया गया है। साथ ही उक्त दोनों मृतक दम्पति की दो बेटी 1. हीरामणि हेम्ब्रम, एवं 2. बेनी हेम्ब्रम को भी जख्मी हालत में पाया गया । जिसकी ईलाज हेतु सदर अस्पताल दुमका भेजा गया। प्रारंभिक अनुसंधान में यह हत्या हीरामनी हेम्ब्रम के मित्र लोकेश मुर्मू, जो पाकुड़ का है, के द्वारा किया जाना प्रकाश में आया। सदर अस्पताल में ईलाजरत् हीरामणि हेम्ब्रम के फर्दब्यान के आधार पर शिकारीपाड़ा थाना काण्ड सं0-94/25, दिनांक-02.09.2025 धारा-103;1द्धध्115;2द्धध्117;2द्धध्118;2द्धध्126;2द्ध ठछै विरूद्ध लोकेश मुर्मू दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए एवं अभियुक्त के फरार रहने के स्थिति में काण्ड के उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक एस0आई0टी0 गठित किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त लोकेश मुर्मू के छिपे होने की हर संभावित जगहों पर छापामारी की जाने लगी, इसी क्रम में दिनांक-03.09.2025 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वह अपना स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया गया। उनके निशानदेही पर हत्या मंे प्रयुक्त एक दाव(हसुआ) बरामद किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि मृतक दम्पति इनकी शादी अपनी बेटी हीरामणि हेम्ब्रम के साथ नहीं दे रहे थें, इसी आक्रोश में आकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम:- लोकेश मुर्मू, पिता-सामुएल मुर्मू, ग्राम-पहरूबाना, थाना-मुफ्फसिल, जिला-पाकुड़।जब्त सामान:- घटना के इस्तेमाल किया गया दाव (हसुआ)छापामारी दल के सदस्य:- 1. श्री विजय कुमार महतो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, दुमका। 2. पु0नि0 अमित कुमार लकड़ा, थाना प्रभारी, शिकारीपाड़ा थाना, दुमका। 3. पु0अ0नि0 आनन्द हेम्ब्रम, शिकारीपाड़ा थाना 4. पु0अ0नि0 आशिष भारद्वाज, शिकारीपाड़ा थाना 5. पु0अ0नि0 सुमित कुमार भगत, थाना प्रभारी गोपीकान्दर 6. पु0अ0नि0 अनुज कुमार, प्रभारी दिग्घी ओ0पी0 7. पु0अ0नि0 नन्दन कुमार, मुफ्फसिल थाना 8. पु0अ0नि0 रवि शंकर, मुफ्फसिल थाना 9. आरक्षी/59 अमित कुमार