दुमका : शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत स्थित पत्थर खदान मालिक राम सोरेन से अज्ञात अपराधकर्मीयों द्वारा रंगदारी ते रुप में 50 लाख (पच्चास लाख) रुपया की मांग की गई और नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दिया गया। जिस पर शिकारीपाड़ा थाना कांड सं0-107/2025 दि.-28.09.2025, धारा-308 (5) बी.एन.एस. 2023 दर्ज किया गया एवं घटना कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी महोदय, सदर, दुमका के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठीत टीम द्वारा घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त 1. बड़का मुर्मू उम्र 27 वर्ष, पे० सनातन मुर्मू, सा० शिमला, पो०-ढाका, 2. लखीराम मुर्मू उर्फ बाबु कुड़ा उर्फ हुक्कु उम्र 33 वर्ष पे० रामे मुर्मू 3. जोसेफ हेम्ब्रम उर्फ ताला उर्फ दारोगा उम्र 30 वर्ष पे० बब्लू हेम्ब्रम दोनों सा० भोक्तानडीह, खाडुकदमा सभी थाना-शिकारीपाड़ा जिला-दुमका को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देने में अपना संलिप्ता को स्वीकार किये है। अभियुक्तों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर रंगदारी मांगने में इस्तेमाल किया गया मोबाईल फोन जप्त किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-1. बड़का मुर्मू उम्र 27 वर्ष, पे० सनातन मुर्मू, सा० शिमला, पो०-ढाका,2. लखीराम मुर्मू उर्फ बाबु कुड़ा उर्फ हुक्कु उम्र 33 वर्ष पे० रामे मुर्मू3. जोसेफ हेम्ब्रम उर्फ ताला उर्फ दारोगा उम्र 30 वर्ष पे० बब्लू हेम्ब्रम दोनों सा० भोक्तानडीह, खाडुकदमा सभी थाना-शिकारीपाड़ा जिला-दुमकाजप्त सामानों का विवरणः-तीनों अभियुक्तों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त1. REDMI NOTE 10 S मोबाईल फोन2. REALME 612 मोबाईल फोन3. REDMI A5 मोबाईल फोनछापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी का नामः-1. श्री विजय महतो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, दुमका।2. पुलिस निरीक्षक अमित कुमार लकड़ा, पु०नि० सह-थाना प्रभारी शिकारीपाड़ा।3. पु०अ०नि० मो० इमरान, शिकारीपाड़ा थाना।4. पु०अ०नि० राकेश भगत, शिकारीपाड़ा थाना।5. स०अ०नि० सोमाई किस्कु, शिकारीपाड़ा थाना।6. आ0/59 अमित कुमार।7. शिकारीपाड़ा थाना रिजर्व गार्ड।