बलियापुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो जी की 102वीं जयंती मनाई गई। इस शुभ अवसर सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो जी निरसा के विधायक माननीय अरूप चटर्जी जी सिंदरी के नव निर्वाचित विधायक चंद्रदेव महतो जी मुख्य रूप से उपस्थित थे, बिनोद बाबू के सपने ‘पढ़ो और लड़ो’ , बलियापुर इंटर कॉलेज में मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो जयंती समारोह का आयोजन हुये। बिनोद बिहारी महतो जी की 102वीं जयंती मनाई गयी। इंटर कॉलेज में बिनोद बाबू की जयंती मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। निरसा के विधायक कमo अरूप चटर्जी जी कहा कि इंटर कॉलेज परिवार के लिए यह गौरव दिन है। हमें गर्व है कि हम इस इंटर कॉलेज परिवार का एक अभिन्न अंग हैं। बिनोद बाबू जिनके नाम से धनबाद में विश्वविद्यालय स्थापित है। यह उनकी जन्मभूमि के साथ साथ कर्मभूमि भी है। उनका सपना था पढ़ो और लड़ो।विद्यालय, विश्वविद्यालय,कॉलेज की स्थापना होने से उनका यह सपना साकार हो रहा है।