
धनबाद : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा स्टील गेट, सरायढेला, पुलिस लाइन, हीरापुर, रणधीर वर्मा चौक होते रणधीर वर्मा स्टेडियम तक गई। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में आर्मी जवान, नेवी के रिटायर्ड कर्मी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ।