धनबाद:पुराना बाजार के चिल्ड्रन पार्क न्यू स्टेशन में तिब्बत मार्केट में अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण ठंड के कपड़े खरीदने के लिए धनबाद जिले के लोगों का ताँता लगा है। तिब्बती मार्केट में गोमो के रहने वाले मोहम्मद कैफी ने बताया कि मैं हर सीजन में यहां आता हूं ठंड के कपड़े खरीदते हूं जो काफी वाज़ीभ कीमत और अच्छी क्वालिटी में मिलते हैं। मार्केट में तिब्बति महिला करुणा ने कहा हम ऊनी कपड़ों के क्वालिटी और उचित रेट पर ध्यान देते हैं। इसलिए सभी का हम पर विश्वास है।इसलिए ग्राहक दोबारा -तिबारा हमारे यहां आते हैं। हमारे स्टाल में बच्चों, उमर दराज और यंग लोगों के लिए टिकाऊ और खूबसूरत ऊनी कपड़े उपलब्ध है। तिब्बती मार्केट के लोदेन ने बताया कि हम धनबादवासिओं के लिए बेहतरीन ऊनि कपड़े हर साल लाते हैं। इस साल ज्यादा ठंड पड़ने के कारण ज्यादा लोग हमारे पास आ रहे हैं और अपने मनपसंद कपड़े ले जा रहे हैं। हम 40 सालों से धनबाद में अपना स्टॉल पुराना बाजार, चिल्ड्रन पार्क, न्यू स्टेशन में लगा रहे हैं धनबाद के लोग काफी अच्छे और भले हैं। सभी लोगों का सहयोग और समर्थन रहता है इसलिए हर साल 3 महीने ठंड में आकर ऊनी कपड़ों से धनबादवासिओं की सेवा करना हमें बहुत पसंद है।