धनबाद:वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सुचना के आधार पर धनबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित मयहर होटल में छापेमारी कर पांच साईबर अपराधियों को दबोचा गया सीटी एसपी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बतलाया की वरिय पुलिस अधिक्षक को मिली गुप्त सुचना के आधार पर गठित टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही में पांच साईबर अपराधियों को पकड़ा गया है ।जिनके पास से दस मोबाइल फोन सोलह सीम कार्ड अड़तीस बैंक खाते एक फिंगरप्रिंट क्लोन पेटीएम कंपनी के पोस मशीन एक महीन्द्रा स्कार्पियो और छह हजार नगदी भी जप्त किया गया । अपराधियों द्वारा फर्जी एपीके फाइल जैसै डीटीओ इ चालान एसबीआई रिवार्ड योनो एसबीआई भेज कर ओटीपी एक्सेस एडमीनप्लान की मदद से खातों से पैसों की निकासी करते थे ।पकड़े गये पांच अपराधियों में दो सुरज चौहान ,साहिल खा,उत्तर प्रदेश का और पिन्टु कुमार मंडल गिरिडीह , बिकू साह रोहतास बिहार ,और एक बसंत कुमार मंडल धनबाद भूली का रहने वाला है । पांचों होटल में रहकर साईबर ठगी का काम करते थे ।