विद्धार्थियों को न्याय प्राप्त करने की राह बताने डालसा पहुंची डीएवी स्कूलधनबाद : लोगों में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नालसा द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष रंजन के निर्देश पर कोयला नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने कहा कि एड्स मुक्त समाज के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जानकारी के अभाव में लोग इस तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ ज़ा रहे है।उन्होंने कहा कि अधिकारों का ज्ञान ही सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है।इस बीमारी की रोक थाम और पीड़ित व्यक्तियों को नि:शुल्क विधिक सहायता के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस कड़ी में आज डीएवी स्कूल कोयला नगर में प्रचार्य एन एन श्रीवास्तव, शिक्षक अरविंद पात्रा, पवन पाण्डेय , एलएडीसीएस के चीफ कुमार विमलेन्दु डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट अधिकार मित्र राजेश कुमार सिंह, हेमराज चौहान,अनामिका सिंह द्वारा विद्यार्थियों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । डालसा की टीम द्वारा छात्राओं के बीच एचआईवी पीड़ित लोगों के साथ समाज में हो रहे भेदभाव,बाल विवाह,बाल श्रम, मानव तस्करी, नाबालिग बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने से संबंधित कानून आदि मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई ।