बी फार्मा कोर्स करने वाले इच्छुक विद्यार्थियों में खुशीधनबाद : धनबाद और आस-पास के क्षेत्रों के छात्रों के लिए एक बड़ा शैक्षिक अवसर सामने आया है। जो फार्मास्युटिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस धनबाद को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बी.फार्मेसी( बैचलर ऑफ़ फार्मेसी) कोर्स शुरू करने के लिए एनओसी प्रदान कर दिया है। इसके साथ ही यह धनबाद ज़िले का पहला संस्थान बन गया है जो फार्मेसी में डिग्री कोर्स की सुविधा प्रदान करेगा। जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित यह कॉलेज बाईपास बलियापुर रोड कोलकुसमा धनबाद में स्थित है। कॉलेज को प्रति वर्ष 60 सीटों की क्षमता के साथ प्रवेश लेने की अनुमति मिली है। यह फैसला स्थानीय छात्रों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि अब उन्हें गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी की पढ़ाई के लिए रांची, पटना और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनके समय और पैसा दोनों की बचत होगी।फार्मेसी एक ऐसा बढ़ता हुआ क्षेत्र है जहाँ फार्मास्युटिकल उद्योग, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास, और क्लिनिकल फार्मेसी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। जे पी ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस में डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्रों के लिए करियर के ये सभी रास्ते खुलेंगे, जो क्षेत्र के शैक्षिक और व्यावसायिक परिदृश्य को मजबूत करेगा।अब ज़ेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस धनबाद अब क्षेत्र में फार्मेसी की शिक्षा को एक नया आयाम देने के लिए तैयार है। इच्छुक और मेधावी छात्र जल्द ही कॉलेज से संपर्क कर इस नए पाठ्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने उज्जवल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप मोबाइल नंबर 79790 18827 पर भी संपर्क कर सकते हैं।