एइटसिल एसपीवी प्राइवेट लिमिटेड, नवाडीह, धनबाद में उद्यम पंजीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में कुल- 80 लाभुकों ने भाग लिया जिसमें से कुल 15 लाभुकों का उद्यम पंजीकरण किया गया ।सर्वप्रथम श्री आदित्य चौधरी, ई०ओ०डी०बी०.प्रबंधक , जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद द्वारा उद्यम पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं विस्तृत जानकारी दी गयी ।मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेंद्र प्रसाद, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, धनबाद उपस्थित थे | उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार यथा-पी०एम०एफ०एम०ई०/पी०एम०ई०जी०पी०/पी०एम०विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है ।जागरूकता कार्यक्रम में मोबाशीर कमाल,प्रबंधक, जेएसपीएलएस / चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अगरवाला/ संजीत कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय/श्रीमति कुमारी नीलू जिला उद्यमी समन्वयक एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक, जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद उपस्थित हुए ।