
*बरवाअड्डा थाना काण्ड संख्या-178/2025, दिनांक 18.07.2025, धारा 103 (1) BNS*दिनाक 18.07.2025 को समय 08.35 बजे सूचना मिली कि नया प्राथमिक विद्यालय, दामुमुड़ा के पास ग्राम सपनपुर के रहने वाले अशोक मंडल के द्वारा जयपुर निवासी कामेश्वर मडल को कुल्हाड़ी से मारकर जख्मी कर दिया है। उक्त सूचना पर सनहा दर्ज करते हुये त्वरित जाँच हेतु पु०अ०नि० रॉबिन्सन मुण्डरी एवं स०अ०नि० सुधीर कुमार को साथ सशस्त्र बल के उक्त स्थान में तत्काल पहुँचने हेतु निर्देशीत किया। उक्त दोनों पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुँच कर सूचित किये कि अशोक मंडल पिता स्व० गोखुल मंडल पता ग्राम सपनपुर थाना बरवाअड्डा जिला धनबाद के द्वारा कामेश्वर मंडल, पिता स्व० गौर चन्द्र मंडल पता ग्राम जयपुर थाना बरवाअड्डा जिला धनबाद को कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज हेतु SNMMCH, धनबाद भेजा गया है। तत्पश्चात मामले में अग्रतर कार्रवाई हेतु पु०अ०नि० सोमेश्वर कुमार सिंह को SNMMCH, धनबाद भेजा गया, जहाँ पता चला कि कामेश्वर मंडल का इलाज के क्रम में मृत्यु हो गया है। तत्पश्चात पु०अ०नि० सोमेश्वर सिंह के द्वारा मृतक के भाई कृष्णा मंडल उम्र 36 वर्ष पिता स्व० गौर चन्द्र मंडल पता ग्राम जयपुर थाना बरवाअड्डा जिला धनबाद के फर्दब्यान लिया गया, जिसके आधार पर उक्त काण्ड को दर्ज किया है। अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक “रोज वैली” नामक चिटफंड कंपनी में सन् 2000 के आस पास कार्य करता था, जिसमे मृतक के कहने पर अशोक मंडल कुछ पैसा निवेश किया था, जिसके बाद कंपनी बंद होने के पश्चात अशोक मंडल बराबर कामेश्वर मंडल को पैसा वापस करने की बात बोलकर गाली गलौज करता था तथा जान मारने की धमकी देता था, उसी बात को लेकर अशोक मडल के द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से कामेश्वर मंडल के उपर जनलेवा हमला किया है। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार काण्ड में अग्रतर अनुसंधान हेतु एक छापामारी दल गठित किया गया तथा छापामारी दल के द्वारा छापामारी कर काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में इश्तेमाल किये गये कुल्हाड़ी एवं घटनाकारित करते समय अभियुक्त के द्वारा पहना हुआ गंजी एवं गमछा जिसपर खुन लगा हुआ को बरामद कर विधिवत जप्त कर लिया गया है तथा घटनास्थल से मृतक का एक पुराना गमछा एवं एक फटा हुआ बेडसीट भी विधिवत जप्त किया गया है। प्राथमिकी अभियुक्त अशोक मंडल को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।जप्त समानों का विवरणः-1. एक कुल्हाड़ी2. अभियुक्त का एक खून लगा गंजी एवं एक खुन लगा गमछा3. घटनास्थल से मृतक का एक पुराना गमछा एवं एक फटा हुआ बेडशीटगिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम- पताः-1. अशोक मंडल पिता स्व० गोखुल मंडल पता ग्राम सपनपुर थाना बरवाअड्डा जिला धनबादछापामारी में शामिल पुलिस कर्मियों का नाम1. रजनी कान्त, पु०अ०नि०, थाना प्रभारी, बरवाअड्डा थाना2. अघनु मुण्डा, पु०अ०नि० बरवाअड्डा थाना (अनुसंधानकर्ता)3. सोमेश्वर कुमार सिंह, पु०अ०नि० बरवाअड्डा थाना4. रॉबिन्सन मुण्डरी, पु०अ०नि० बरवाअड्डा थाना5. सुधीर कुमार, स०अ०नि० बरवाअड्डा थानातथा बरवाअड्डा थाना रिजर्व गार्ड सशस्त्र बल ।