धनबाद : धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल कर दिया है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्रम कल्याण केंद्र के एक खंडहरनुमा भवन से दो अपराधियों और एक नाबालिग को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये सभी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।खंडहर भवन में रची जा रही थी साजिशघटना सोमवार शाम की है। उप निरीक्षक (पु. अ. नि.) मुकेश कुमार चिरकुंडा थाना सशस्त्र बल के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान, उन्हें गोपनीय जानकारी मिली कि श्रम कल्याण केंद्र के पुराने खंडहर में कुछ अपराधी किस्म के लड़के जमा हैं और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।सूचना का सत्यापन करने के बाद, पुलिस टीम ने तत्काल उस स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की।पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा। दो बालिग व्यक्तियों की पहचान कृष्ण यादव उर्फ शंकर यादव (उम्र 45 वर्ष, पता: प्रोजेक्ट कॉलोनी, चिरकुंडा) और शुभम ठाकुर (उम्र 19 वर्ष, पता: जंक कुंदर ब्रह्मस्थल, चिरकुंडा के रूप में हुई है। इनके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक अवैध कट्टा, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।