झारखंड के माननीय मुख्य_न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने आज कन्विंसिंग सेंटर दुमका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुमका पुलिस द्वारा लगाए गए काउंटर का निरीक्षण किया। हमारे वरिय पुलिस पदाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा, डायल 112 (आपातकालीन सेवा), डायल 108 (एंबुलेंस सेवा), डायल 1930 (साइबर सुरक्षा) एवं नशा मुक्ति हेतु लोगों को जागरूक करने से संबंधित किए जा रहे कार्यों से माननीय न्यायाधीश को अवगत कराया गया।