बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग से शोधार्थी चंद्रप्रभा को पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्होंने गृह विज्ञान (सामाजिक विज्ञान संकाय) में पी-एच.डी. (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की है। इनके दाम्पत्य-सूत्र-बन्धन के समय से लेकर आज तक की उनके जीवन की गाथा अनुकरणीय औऱ प्रेरणादायक है। स्नातक उपाधि की प्राप्ति के 18 वर्ष बाद इन्होंने MA में दाखिला लिया और विनोबा भावे विश्वविद्यालय में टॉप किया। पी-एच.डी में प्रवेश के लिए भी इन्होंने DEET परीक्षा में भी टॉप किया।एक अच्छी बात ये थी कि घर का बोझ उठाते हुए औऱ बिना उम्र की परवाह किए भी इन्होंने अपने स्वप्न को साकार किया है। चंद्रप्रभा के स्वप्न को ज्वलित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उनकी सासू माँ की रही है। वो नहीं होती तो ये नहीं होता।