
तोपचांची थाना परिसर में शुक्रवार को रक्षा बंधन पर्व पर एक विशेष आयोजन किया गया, स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती समेत थाना के जवानों को राखी बांधकर उनके स्वस्थ, सुरक्षित और दीर्घायु जीवन की कामना की.रक्षाबंधन की इस पावन बेला पर छात्राओं की मासूम प्रार्थनाओं और स्नेह से अभिभूत थाना प्रभारी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उनके साथ मिलकर पौधरोपण भी किया, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की सेवा, सुरक्षा और बहनों की रक्षा में भी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती है.उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक रस्म नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की गहराई, कर्तव्य और प्रेम का प्रतीक पर्व है.