ब्लैंड बैंक विभाग, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद की रही सहभागिताप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की धनबाद शाखा द्वारा संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणी जी के 18वीं पुण्य पुण्य तिथि पर जगजीवन नगर स्थित जिला मुख्यालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अजय कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा आज 155 यूनिट ब्लड दान किया गया। मैं संस्था के अनुयायियों का समर्पण देखकर काफी खुश हूं हूं और समाज को कुछ देने का इतना गहरा भाव मैंने पहले हले कभी नहीं देखा।यह आयोजन ब्लड बैंक विभाग, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से हुआ।शिविर का आरंभ बीसीसीएल के नवनियुक्त सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल डीएसपी यातायात अरविंद कुमार सिंह, धनबाद मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डा. संजय चौरसिया, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अजय कुमार, लायंस क्लब के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पूथी, राजकमल स्कूल के सचिव संजीव अग्रवाल, धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कुष्णा अग्रवाल, मारवाड़ी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सुरेश पोद्दार, एकल फयूचर के सह-सचिव आयूष तिवारी, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष किशन गोयल और ससह-सचिव सुदीप चकवर्ती, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भद्रा प्रिया औरधनबाद केन्द्र संचालिका अनु दीदी ने दीप प्रज्जवलन करके किया।नवनियुक्त सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि ये संस्था सामाजिक कार्यों से शहर को गौरवान्वित कर रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी निस्वार्थ सेवा से नई उचाईयों को छुएगी