बरवाअड्डा (धनबाद) :जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो के जन्मदिन के अवसर पर भेलाटांड़ स्थित गीता रानी मेरेज हाल जेएलकेएम पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष शक्ति नाथ महतो के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से केन्द्रीय उपाध्यक्ष उषा देवी, दीपक रवानी, इकबाल अंसारी, एससी मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष हरेंद्र रजक, केंद्रीय सचिव एकलाख अंसारी केंद्रीय उपाध्यक्ष आशीष महतो, महासचिव सलाउद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष पप्पू पहाड़ी, संगठन सचिव पंकज महतो, जिला अध्यक्ष ग्रामीण भारती देवी, संगठन सचिव आरती कुमारी, जिला सचिव आशा महतो आदि उपस्थित थे।दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता पहूंच कर रक्त दान किया। इसके बाद केक काट कर जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो का जन्मदिन शुभकामनाएं दी । शिविर में एस एन एम एम सीएच धनबाद के ब्लड बैंक के डॉ बी. के. पांडेय, संजीव तुरी, विष्णु कुंभकार, राहुल मुर्मू, जय किशन, शिव प्रसाद महतो, राजू महतो, शंभू साहनी आदि 25 यूनिट रक्त संग्रह किया।