धनबाद: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद महानगर इकाई ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर और आदिवासियों की जमीन हड़पने की साजिशों के विरोध में किया गया। यह आक्रोश रैली जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक एक रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासियों को न्याय दो! और हेमंत सरकार जवाब दो! जैसे नारे लगाए।सांसद ढुल्लू महतो ने सरकार को घेरारैली के बाद, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान स्थिति को देखते हुए भाजपा सड़क पर उतरने को मजबूर हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से यह गठबंधन सरकार सत्ता में आई है, तब से राज्य में लगातार भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ रहा है।सांसद ढुल्लू महतो ने विशेष रूप से आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के मामले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हांसदा ने चार बार चुनाव लड़ा था और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाकर मार दिया गया। उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा का एनकाउंटर इसलिए किया गया क्योंकि वे संथाल परगना में अवैध खनन और पत्थर माफिया के खिलाफ थे। वह अकेले ऐसे नेता थे जो गरीब आदिवासी बच्चों को अपने घर में रखकर पढ़ाते-लिखाते और उनका ख्याल रखते थे।उन्होंने इस एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके। इसके अलावा, उन्होंने नगड़ी में खेती की जमीन को जबरन हड़पने की सरकार की कोशिशों का भी कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि जो सरकार “जल, जंगल, जमीन” की बात कहकर सत्ता में आई, वही आज इन पर डाका डाल रही है।विधायक रागिनी सिंह और युवा मोर्चा ने भी साधा निशानाझरिया की विधायक रागिनी सिंह ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब तक इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ नहीं फेंका जाता, तब तक भाजपा चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि आज हमारी बहनें और बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने सूर्य हांसदा के एनकाउंटर को न्याय के खिलाफ बताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग को दोहराया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर करके एक ऐसे व्यक्ति को खत्म किया गया जो गरीब बच्चों की सेवा करता था। उन्होंने हेमंत सरकार पर राज्य में कोयला, बालू और लोहे की अवैध तस्करी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।