*प्रेम में अंधी अधेड़ उम्र की महिला ने 40 लाख के बीमे के लालच में बेटे की कराई हत्या*!*कानपुर देहात। ममता को कलंकित करने वाला मामला — मां ने ही अपने बेटे की हत्या का ताना-बाना बुना। प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे बेटे को रास्ते से हटाने के लिए कलयुगी मां ने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर बेटे को मौत के घाट उतार दिया*।*कलयुगी निरमोही मां ने पहले बेटे के नाम पर 40 लाख की चार बीमा पॉलिसी करवाईं, फिर हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को कानपुर-इटावा हाईवे किनारे फेंक दिया*।*26 अक्तूबर की रात अंगदपुर निवासी प्रदीप शर्मा (23) की हथौड़ी से हत्या की गई। वह आंध्र प्रदेश में नौकरी करता था और दिवाली पर घर आया था*।*पुलिस ने मुठभेड़ में प्रेमी ऋषि नाम के व्यक्ति को घायल हालत में पकड़ा, मौके से तमंचा, कार और दो खोखे बरामद किए गए*।*बुधवार शाम प्रेमी का भाई मयंक उर्फ ईशू भी गिरफ्तार — हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद*।*एएसपी राजेश पांडेय ने बताया, मां ममता ने ही प्रेमी संग मिलकर बेटे को मरवाया ताकि,बीमा क्लेम की रकम हड़प सके।फरार मां की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है*।