धनबाद/बलियापुर : झारखंड की वीर माटी के पुत्र, झारखंड आंदोलन के भीष्म पितामह और “पढ़ो और लड़ो” का नारा देने वाले स्व. बिनोद बिहारी महतो जी की 102वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो पुत्री डॉक्टर डॉ निशि महतो अपने कार्यकर्त्ता के साथ बलियापुर स्थित बिनोद धाम में उनके समाधि स्थल पर दीप प्रज्वलित कर और आदमकद प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। इस अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए लोगों ने कहा कि महतो जी ने झारखंड की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी।इसी मौके पर गिरिडीह के पूर्व सांसद एवं संरक्षक रहे स्व. राजकिशोर महतो जी की जयंती पर भी उनके समाधि स्थल पर दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।