मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बानियान के निर्देश पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत जनपद के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ट्रिपल-ए बैठक (एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री) का सफल आयोजन किया गया।बैठक के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए हीमोग्लोबिन जांच अभियान संचालित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम में बड़े पैमाने पर सहभागिता देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, आज जनपद में लगभग 20,000 से अधिक महिलाओं एवं किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान की जानकारी भी दी और महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन की गोलियों एवं समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए जागरूक किया।यह अभियान महिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज में स्वस्थ परिवार की नींव मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।