अयोध्या नगर निगम से जुड़ी चर्चाओं और आरोपों के बीच आज महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।महापौर ने कहा कि नगर निगम पर लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं।उन्होंने स्पष्ट कहा कि बहुत जल्द सभी साक्ष्य और प्रमाण जनता के सामने रखे जाएंगे, जिससे सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।महापौर का बयान“नगर निगम अयोध्या पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा के मूल सिद्धांतों पर कार्य कर रहा है।कुछ स्वार्थी तत्व विकास कार्यों में बाधा डालने के लिए गलत प्रचार कर रहे हैं,लेकिन सच्चाई से किसी को ज्यादा समय तक दूर नहीं रखा जा सकता। हम बहुत जल्द सारे सबूत पेश करेंगे।” महापौर ने आगे कहा —अयोध्या नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क निर्माण और प्रकाश व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं,जिन्हें जनता से सराहना भी मिली है। लेकिन हाल ही में कुछ संगठनों द्वारा बिना तथ्यों के लगाए गए आरोपों से जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी रिकॉर्ड पारदर्शी हैं,हर निर्णय विभागीय नियमों और शासन के निर्देशों के तहत लिए गए हैं।इसलिए किसी भी आरोप का कोई ठोस आधार नहीं है।महापौर ने मीडिया के माध्यम से यह भी अपील कीकि बिना पुष्टि के अफवाहों या एकतरफा दावों पर विश्वास न किया जाए।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द नगर निगम की टीम विस्तृत रिपोर्ट और साक्ष्यों के साथ प्रेस के सामने आएगी,ताकि जनता को यह स्पष्ट रूप से समझ में आ सके कि सच्चाई क्या है और झूठ किसने फैलाया।अयोध्या नगर निगम की ओर से जारी यह बयान वर्तमान में चल रहे विवाद और आरोपों के बाद स्थिति को स्पष्ट करने के लिए आया है।शहर में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार प्रगति रिपोर्ट भी जारी की जा रही है।महापौर गिरीशपति त्रिपाठी का यह बयान नगर निगम के खिलाफ उठे सवालों का सीधा जवाब माना जा रहा है।अब देखना यह होगा कि महापौर द्वारा बताए गए साक्ष्य कब और कैसे जनता के सामने आते हैं,और इस पूरे मामले की सच्चाई क्या रूप लेती है।