अयोध्या। रामजन्मभूमि की पावन धरती पर आज समाजसेवी श्री सुशील चतुर्वेदी के नेतृत्व में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन द्वारा तथा श्री प्रकाश पाठक के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य पद संचलन का आयोजन किया गया।इस आयोजन में सैकड़ों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पद संचलन के दौरान प्रतिभागियों ने एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को विजया दशमी की शुभकामनाएँ भी दीं।इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें अयोध्या सांसद लालू सिंह, महापौर गिरीश त्रिपाठी, राजू दास महाराज, संत समाज के अन्य सदस्य एवं नगर के अनेक सम्मानित नागरिक प्रमुख रूप से शामिल हुए।अपने संबोधन में समाजसेवी श्री सुशील चतुर्वेदी ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की शक्ति और संगठन का भी प्रेरणादायी संदेश है।धर्मेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट :