देवघर : झारखंड सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवघर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद पर बदलाव किया है। सरकार ने प्रवीण पुष्कर को देवघर का नया एसपी नियुक्त किया है।वहीं, वर्तमान एसपी सौरभ को स्थानांतरित कर विशेष शाखा (एसआईबी) में एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब सौरभ अपनी नई भूमिका में कार्यभार संभालेंगे।प्रवीण पुष्कर अब देवघर जिले की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। उनसे जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है।बताया जा रहा है कि एसपी सौरभ के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पुलिस कार्रवाइयां और प्रशासनिक पहल देखने को मिली थीं। अब नए एसपी के रूप में प्रवीण पुष्कर के सामने कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की चुनौती होगी।