जिला पदाधिकारी द्वारा कुल 27 गैस एजेंसियों की सघन जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था, जिसमें प्रत्येक टीम में एक वरीय दंडाधिकारी/पदाधिकारी तथा एक पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा संबंधित गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। इस जांच अभियान में जिलें के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को शामिल किया गया है।अभी तक दिनांक 13.03.2026 से 16.03.2026 तक कुल 22283 गैस सिलेंडर का वितरण किया जा चुका है। साथ ही दिनांक 16.03.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 3200 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है।सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की आपूर्ति से संबंधित अपनी शिकायत/समस्या जिला नियंत्रण कक्ष 06183-223333 पर दर्ज करा सकते है। जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत है।किसी भी परिस्थिति में गैस एजेन्सी अथवा गोदाम पर उपभोक्ताओं का लाईन लगाकर सिलेंडर का आपूर्ति नहीं की जायेगी। यदि ऐसी स्थिति पायी जाती है तो संबंधित गैस एजेंसियों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। यथा संभव सभी एजेंसी के द्वारा होम डिलेवरी सुनिश्चित की जायेगी। साथ ही बुकिंग के 02 या 03 दिन के अंदर गैस की आपूर्ति उपभोक्ता को करेंगे।अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव के द्वारा लगातार भ्रमण करते हुए गैस सिलेंडर के वितरण कार्य का अनुश्रवण किया जा रहा है।जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सभी गैस एजेंसियों के साथ बैठक करते हुए सभी एजेंसियों के द्वारा गैस वितरण के कार्य का अनुश्रवण लगातार किया जा रहा है। जिलें में कहीं से कालाबाजारी/जमाखोरी का कोई सूचना प्राप्त नहीं है।सभी गैस एजेन्सी अपने कार्यालय के बाहर सूचना पटट लगाते हुए उस पर स्टॉक की अद्यतन स्थिति, किस तिथि का सिलेंडर वितरित किया जा रहा है एवं आगामी दिनों में किस-किस तिथि का गैस वितरण किया जायेगा। इन सभी सूचनाओं का संधारण करने का निदेश दिया गया है।बक्सर जिलें के सभी एजेंसी को निदेश दिया गया कि कैम्प मोड में सभी बचे हुए उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि ओटीपी मिलने में परेशानी न हो। उपभोक्ता स्वयं भी तेल विपणन कंपनी एवं Aadharfacerd ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते है।