झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति का एक सभा श्री पार्थ सारथी दत्त के अध्यक्षता मे श्री गोविन्दो ठाकुर के आवास चिरागोरा, हीरापुर मे सम्पन्न हुई। ईस सभा मे समिति के सभी सदस्यों ने झारखंड के मुल वासीयों से आग्रह जताया कि झारखण्ड के सभी मुल वासियों का भाषा बांग्ला ही है सिर्फ ईतना ही नहीं मुल वासियों के सभी के घर में बैशाख जैष्ठ महिने में रामायण महाभारत का पाठ होता था। झारखण्ड के मुल वासियों के घर में शादी में भी बांग्ला दिन तथा साल का बर्णन किया जाता है। बर्तमान सरकार की उदासी के कारण झारखण्ड का एक भी स्कुल में बांग्ला पढाई नही हो रहा है, जो कि बहुत चिन्ता के बिषय है पुरे झारखण्ड में बांग्ला पुस्तक का उपलब्धि नही है तथा एक भी स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं का बहाली भी नहीं हो रहा है। समिति ने निर्णय लिया कि उपरोक्त मुद्दों पर अगर सरकार उचित निर्णय नही लिया तो झारखण्ड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति उग्र आन्दोलन करने मे बाध्य होगी । आज के सभा में श्री सुजीत रंजन मुखर्जी, शिबु चक्रवर्ती, ज्यामिनी पाल, अशोक कुमार पाल, भबानी बेनर्जी, तरुण गोस्वामी, श्यामल राय, और बहुत सदस्य उपस्थित थे।