RTC स्कीम के तहत वाराणसी में बड़े एक्शन की तैयारी, अतिक्रमण और नियम तोड़ने वालों पर सख्ती तयवाराणसी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने अब जमीनी स्तर पर सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme के तहत शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।12 किलोमीटर पैदल गश्तआशापुर चौराहा से पाण्डेयपुर चौराहा होते हुए चौकाघाट तक करीब 12 किमी पैदल चलकर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और जमीनी हालात का जायजा लिया गया।इन पर रहेगा सख्त एक्शननिरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि—* बिना नंबर प्लेट वाहन* रांग साइड ड्राइविंग* तीन सवारी बैठाकर वाहन चलानाजैसे नियम उल्लंघनों पर विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंसपुलिस आयुक्त ने दो टूक कहा कि जिस थाना क्षेत्र में अतिक्रमण मिलेगा, उसकी जिम्मेदारी सीधे थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की होगी।ऑटो स्टैंड और सड़क कब्जे पर कार्रवाई* अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंड चिन्हित कर हटाए जाएंगे* व्यवस्थित पार्किंग लागू की जाएगी* ठेला-खुमचा लगाकर सड़क जाम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी* दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाएगाये अधिकारी रहे मौजूदनिरीक्षण के दौरान आलोक प्रियदर्शी, शिवहरी मीणा, प्रमोद कुमार, लिपि नागयाच, अनिल यादव, वैभव बांगर, अंशुमान मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।स्पष्ट संदेशवाराणसी पुलिस का साफ संदेश है—अब ट्रैफिक नियमों और अतिक्रमण पर कोई समझौता नहीं होगा। शहर की सड़कों को सुरक्षित, सुचारू और जाम मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।