उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने हरदोई जिले में वर्ष 2013 में हुए हत्या कांड के मामले में 13 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी विपिन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विपिन कुमार सिंह, पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार, निवासी खेड़ा अजमत खां थाना शाहाबाद जनपद हरदोई है। उसे थाना क्षेत्र शाहाबाद के ऑझी रेलवे स्टेशन के पास से मंगलवार दोपहर करीब 1:50 बजे गिरफ्तार किया गया।खुफिया सूचना पर STF की कार्रवाईउत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में वांछित और इनामी अपराधियों की गतिविधियों को देखते हुए एसटीएफ की टीमों को अभिसूचना संकलन और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक STF दिनेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार फरार अपराधियों की तलाश में जुटी थी।सूचना मिली थी कि थाना शाहाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 444/2013 (धारा 302, 504 IPC) में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी विपिन अपने रिश्तेदारों से मिलने हरदोई आने वाला है। सूचना के आधार पर STF टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पारिवारिक विवाद में हुई थी हत्यापूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2008 में गांव के मुन्ना सिंह से पारिवारिक विवाद हुआ था, जिसमें उनकी हत्या हो गई थी। इस मामले में विपिन, उसका भाई अतुल सिंह और विकास जेल गए थे। बाद में जमानत पर बाहर आने के बाद वर्ष 2013 में मुन्ना सिंह के भाई गुड्डू सिंह की भी हत्या हो गई, जिसमें विपिन, उसके भाई विकास और भूरा भंगी का नाम सामने आया था।इसके बाद से आरोपी लगातार फरार रहकर अलग-अलग राज्यों में छिपता फिर रहा था।आगे की कार्रवाईगिरफ्तार आरोपी को थाना शाहाबाद में दर्ज मामले में दाखिल कर दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।### आपराधिक इतिहास* मु0अ0सं0 1434/2008 धारा 302/307 IPC* मु0अ0सं0 264/2009 धारा 3 गैंगस्टर एक्ट* मु0अ0सं0 444/2013 धारा 302/504 IPC* मु0अ0सं0 228/2015 धारा 174A IPC