पाकुड़ : पाकुड़ कोर्ट से फरार हुए दो दोषियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न्यायिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की सख्ती का संदेश गया है। इसकी पुष्टि करते हुएपुकुर पाकुड़ की SP निधि द्विवेदी ने कहा कि विशेष छापेमारी दल द्वारा आरोपियों को महेशपुर से पकड़ा गया है।जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को हत्याकांड के चार अभियुक्तों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश–1, पाकुड़ की अदालत ने चारों अभियुक्तों को दोषी करार दिया। फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद चार दोषियों में से दो शिवधन मोहली और नोरेन मोहली पुलिस की हिरासत से फरार हो गये।घटना को गंभीरता से लेते हुए पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या–07/2026 धारा 262/263/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल (एसआईटी) का गठन किया गया।गुप्त सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गठित विशेष दल ने महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरियोपाड़ा में छापेमारी कर दोनों फरार दोषियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोषियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।*दोनों दोषी अम्बाडीह के रहने वाले*गिरफ्तार दोषियों की पहचान शिवधन मोहली, पिता–स्व. बाबुलाल मोहली तथा नोरेन (नोरेल) मोहली, पिता–फागु मोहली के रूप में हुई है। दोनों अमडापाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बाडीह के निवासी हैं।*छापेमारी दल में कई थानों के अधिकारी शामिल*इस कार्रवाई में पाकुड़ नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, निवर्तमान थाना प्रभारी बबलु कुमार, इंस्पेक्टर अनुप रौशन भंगरा, एसआई सन्नी सुप्रभात, एएसआई सुकदेव साहा, भीम रजक तथा धनंजय मंडल सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।