वाराणसी: घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित रहा। खराब मौसम की वजह से जहां 9 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, वहीं 10 उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट किया गया।सुबह से ही रनवे पर दृश्यता बेहद कम होने के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की फ्लाइट घंटों तक लेट रही, जबकि अनेक यात्रियों को वैकल्पिक एयरपोर्ट पर उतारा गया।रद्द की गई उड़ानें* IX 1023/2547: मुंबई–वाराणसी–मुंबई* SG 329/330: मुंबई–वाराणसी–मुंबई* SG 657/658: हैदराबाद–वाराणसी–हैदराबाद* QP 1491/1424: मुंबई–वाराणसी–बेंगलुरु* 2235/6632: दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली* 6447/6570: मुंबई–वाराणसी–मुंबई* 401/6044: चेन्नई–वाराणसी–चेन्नई* 671/432: हैदराबाद–वाराणसी–हैदराबाद* 714/499: बेंगलुरु–वाराणसी–बेंगलुरुडायवर्ट की गई उड़ानें* 6E 2334/2321: दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली* 6E 2379/2083: खजुराहो–वाराणसी–खजुराहो* 6E 6501/6502: कोलकाता–वाराणसी–कोलकाता* 6E 6805/6414: अहमदाबाद–वाराणसी–अहमदाबाद* 6E 6649/5040: दिल्ली–वाराणसी–दिल्ली* 6E 307/626: हैदराबाद–वाराणसी–हैदराबाद* IX 2975/1087: बेंगलुरु–वाराणसी–बेंगलुरु* IX 183/184: शारजाह–वाराणसी–शारजाह* QP 1498/1497: मुंबई–वाराणसी–मुंबई* SG 329/330: मुंबई–वाराणसी–मुंबईएयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार मौसम सामान्य होने के बाद ही उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल हो पाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति संबंधित एयरलाइन से अवश्य जांच लें।