उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।जनता दरबार में भूमि मापी करने, ग़ैराबद सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, तालाब बंदोबस्ती, गोविंदपुर – साहेबगंज सड़क निर्माण, होमगार्ड बहाली, बीबीएमकेयू की लापरवाही की शिकायत, लीगल गार्जियनशिप सर्टिफिकेट, छत के ऊपर से बिजली का तार हटाने, अवैध कब्जा, आपसी विवाद, मारपीट, धमकी, आर्म्स लाइसेंस, चौकीदार की सेवा संपुष्टि का लाभ देने, जमीन का मुआवजा देने, रैयती भूमि पर अवैध खनन, सेल द्वारा भूमि अधिग्रहण के पश्चात मुआवजा नहीं देने समेत कई अन्य शिकायतें तथा आवेदन प्राप्त हुई।उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।