निरसा प्रखंड के गुरुदास भवन कार्यालय में आज भाकपा (माले) द्वारा जननायक शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर एक प्रेरणादायी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मोन रखा एवं सभी ने कामरेड महेंद्र सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि दिए इस कार्यक्रम में उनकी क्रांतिकारी विरासत, मजदूर-किसान-दलितों के अटूट संघर्ष और सामंती-पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ उनके बलिदान को याद किया गया।निरसा विधानसभा संयोजक कॉमरेड आगम राम ने संबोधित करते हुए कहा:”कॉमरेड महेंद्र सिंह ने बगोदर एवं पूरे झारखंड में गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज को बुलंद किया। उनकी शहादत हमें सिखाती है कि संघर्ष कभी रुकना नहीं चाहिए। हम उनके रास्ते पर चलते हुए सामंती अत्याचार, कॉरपोरेट लूट और मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लेते हैं। लाल झंडा हमेशा बुलंद रहेगा!”प्रखंड सचिव कॉमरेड टुटुन मुखर्जी ने कहा:” शहीद महेंद्र सिंह भगत सिंह और बिरसा मुंडा की क्रांतिकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले योद्धा थे। आज जब मजदूर-किसान आंदोलनों को दबाया जा रहा है, तब उनकी शहादत हमें नई प्रेरणा देती है। हम भाकपा (माले) के बैनर तले उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। शहीद महेंद्र सिंह अमर रहे! जन संघर्ष की जय!”सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में हरेंद्र सिंह, मनु सिंह, तारापदो बाउरी, प्रभु सिंह बंशी सिंह, नीलू मुखर्जी, मुमताज अंसारी, दीपक धीरज श्रीवास्तव, राज डे, सुखलाल सोरेन, अजहर, दीपक अतिकूर, रहमत सहित दर्जनों कार्यकर्ता और साथी उपस्थित रहे।