दुमका: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तातलोई मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे एक किशोर, किशोरी और उनके साथी पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 16 वर्षीय लखींद्र सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेविड हांसदा और एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।■ क्या है पूरा मामला?घायल डेविड के बयान के अनुसार, तीनों खेरबनी गांव के निवासी हैं और जामा से मेला देखकर लौट रहे थे। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास तीन बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रोकी और किशोरी को जबरन उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर तीनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।■इलाज जारीघायलों को तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका लाया गया, जहां डॉक्टरों ने लखींद्र सोरेन को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों का इलाज जारी है।■ पुलिस जांच में जुटीघटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने पुष्टि की है कि यह हत्या का मामला है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।👉 दुमका में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल👉 मेला देखकर लौट रहे युवाओं पर जानलेवा हमला