धनबाद: जिले के गोमो में हरिहरपुर पुलिस ने मात्र चंद घंटों में बाइक चोरी का उद्भेदन करते हुए आरोपित को धर दबोचा.घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी देवा राम का पुत्र स्प्लेंडर बाइक से बीती रात यादव मुहल्ले में मित्र के घर जन्मदिन में शामिल होने गया था,इस दौरान उसने अपनी बाइक को मुहल्ले में सड़क किनारे रख कर चला गया था.इस दौरान यादव मुहल्ला निवासी स्व. नंदू यादव का पुत्र गौतम यादव सड़क किनारे खड़ी उस बाइक को डायरेक्ट चालू कर अपने घर में लेकर चला गया.वहीं जब देवा राम का पुत्र जन्मदिन में शामिल होकर घर से बाहर आया तो पाया कि उसका बाइक गायब है,जिसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी,जहां पिता देवा राम द्वारा बाइक चोरी की लिखित शिकायत हरिहरपुर पुलिस से की.जहां हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा द्वारा अपनी सूझ बुझ एवं तत्परता दिखाते हुए नंदू यादव के पुत्र गौतम यादव को हिरासत में लेते हुए चंद घंटों में बाइक को बरामद किया गया.इस संबंध में थानेदार राहुल कुमार झा ने बताया कि आरोपित युवक चोरी की गई बाइक का हुलिया बदलने का प्रयास कर रहा था,इस संबंध में कांड संख्या 02/25 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को कोर्ट भेजने का कागजी प्रक्रिया की जा रही है. विदित हो कि गौतम यादव द्वारा पूर्व में भी कई बार बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है.