दुमका। 16 जनवरी 2026 — वीणा मेमोरियल जिला लीग ए डिवीजन 2025-26 के अंतर्गत आज खेले गए मैच में जूनियर कैंप क्रिकेट क्लब और स्पोर्ट्स ज़ोन क्रिकेट अकादमी (ए) के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला।पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर कैंप क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम की ओर से विशाल राउत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। स्पोर्ट्स ज़ोन क्रिकेट अकादमी (ए) की ओर से श्रेष्ठ झा और आर्य चक्रवर्ती ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स ज़ोन क्रिकेट अकादमी (ए) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में दिव्या कुमार मिश्रा की अहम भूमिका रही, जिन्होंने शानदार 115 रनों की नाबाद पारी खेली।स्पोर्ट्स ज़ोन क्रिकेट अकादमी (ए) ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।शानदार प्रदर्शन के लिए स्पोर्ट्स ज़ोन क्रिकेट अकादमी (ए) के दिव्या कुमार मिश्रा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें जिला क्रिकेट संघ, दुमका के उपाध्यक्ष भास्कर रोहित तिवारी जी द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ, दुमका के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल, संयुक्त सचिव दिवाकर शर्मा एवं कोषाध्यक्ष ललित पाठक भी उपस्थित रहे।जिला क्रिकेट संघ के सचिव शावर्ण मनोज कुणाल ने जानकारी दी कि कल होने वाले सीनियर डिवीजन के मैच एवं पूर्व में रद्द किए गए मैच अब सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के बाद खेले जाएंगे, जिसकी सूचना सभी टीमों को दी जाएगी।साथ ही उन्होंने बताया कि झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 एवं अंडर-19 प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के बाद, दिनांक 18 जनवरी 2026 से 27 जनवरी 2026 तक अंडर-16 प्रतियोगिता के मैच दुमका के ए टीम क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में दुमका के साथ-साथ बोकारो, धनबाद, गिरिडीह एवं लातेहार की टीमें भाग लेंगी।मैच में निर्णायक की भूमिका में दिवाकर शर्मा एवं चंदन उपस्थित रहे, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी राहुल ने सफलतापूर्वक निभाई।