• नगर निकाय चुनाव में दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए राजनीतिक हलचल तेज• दो दिनों में 17 अभ्यर्थियों ने नाजिर रसीद कटवाकर नामांकन पत्र खरीदे• शुक्रवार को विवेक भारती, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद प्रसाद, अंकित कुमार, मनोज कुमार रजक, उदय कुमार सिंह, सुमित कुमार उर्फ सुमित पटवारी और रवि शंकर मंडल के नाम शामिल• पहले दिन अभिषेक चौरसिया, अजय कुमार झा, राधेश्याम वर्मा, अमिता रक्षित, विनोद कुमार लाल, प्रेम भारती, अविनाश दास और रंजीत जायसवाल ने लिया नामांकन पत्र• 2018 के चुनाव में जहां 7 प्रत्याशी थे, इस बार शुरुआती चरण में ही 17 दावेदार सामने आए• अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बहुकोणीय और बेहद रोचक होने के संकेत• अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने औपचारिक नामांकन दाखिल नहीं किया