प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायदलखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शनिवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 6 आईएएस और 5 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव को राज्य की प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची (6 IAS)* नगेंद्र प्रताप अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण → आयुक्त, आगरा* प्रशांत नागर मुख्य विकास अधिकारी, मऊ → नगर आयुक्त, फिरोजाबाद* विवेक कुमार श्रीवास्तव उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग → मुख्य विकास अधिकारी, मऊ* मनीष मीणा मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा → अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरणपीसीएस अधिकारियों के तबादले (5 PCS)* राजेश कुमार वर्मा → सिटी मजिस्ट्रेट, बरेली (यूजीसी नियमों के विरोध में इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री के स्थान पर)* सुनील कुमार उप जिलाधिकारी, प्रयागराज → सिटी मजिस्ट्रेट, जालौन* कमलेश चंद्र अपर आयुक्त, देवीपाटन मंडल (गोंडा) → उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज* राजेश कुमार यादव-I अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मथुरा → अपर आयुक्त, देवीपाटन मंडल (गोंडा)* नंद प्रकाश मौर्य उप जिलाधिकारी, महाराजगंज → अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मथुराअलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद नई तैनातीसरकार ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ 26 जनवरी को इस्तीफा देने वाले तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की जगह राजेश कुमार वर्मा को बरेली का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।अलंकार अग्निहोत्री के बदले सुरउधर, इस्तीफा देने वाले निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर यूजीसी एक्ट में बदलाव को लेकर तीखा हमला बोला।उन्होंने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना बताया और कहा कि मुख्यमंत्री से उन्हें कोई शिकायत नहीं है।सरकार का संदेश साफयोगी सरकार लगातार प्रशासनिक स्तर पर बदलाव कर व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में जुटी है। यह तबादले उसी नीति का हिस्सा माने जा रहे हैं, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यक्षमता और जवाबदेही बढ़ाई जा सके।