धनबाद: कोयलांचल की राजधानी धनबाद में गर्मी ने अब रौद्र रूप धारण कर लिया है। आज 25 अप्रैल 2026 को सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शहर का तापमान 41°C तक पहुँच चुका है और दिन चढ़ते-चढ़ते यह 42°C को छू सकता है।सुबह से साफ आसमान, तेज धूप और उमस भरी हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से चल रही हल्की हवाएं भी गर्मी से राहत देने में नाकाम साबित हो रही हैं।वहीं आज UV इंडेक्स 9-10 के बीच है, जो अपने उच्च स्तर पर है। ऐसे में दोपहर के समय घर से बाहर निकलना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को तापमान 43°C तक जा सकता है और सोमवार को भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लेकिन 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव के संकेत हैं—हल्के बादल और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ सकती है, जो 39-40°C तक आ सकता है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है—ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं धूप में निकलने से बचे और लू से बचाव के लिए सिर को ढककर रखें!