धनबाद : जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर धनबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष रात्रि चेकिंग अभियान के दौरान चिरकुंडा थाना क्षेत्र से बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हथियार और ब्राउन शुगर के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले को नशा और अपराध मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।