दुमका। रविवार को महिला थाना दुमका में महिला कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला थाना के तत्वावधान में आपसी सुलह–समझौते के माध्यम से पारिवारिक मामलों का निपटारा किया गया।बैठक में विजय कुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुपमा सोरेंग, थाना प्रभारी, महिला थाना ,डॉ. मनोज कुमार घोष, समाजसेवी,वीणा कुमारी, अधिवक्ता,नीलू दीदी, शिक्षिका,डॉ. बबीता अग्रवाल, मेडिकल ऑफिसर,डॉ. कुमार प्रभात, अधिवक्ता उपस्थित थे।बैठक के दौरान कुल चार पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति से समाधान का प्रयास किया गया।मामलों का विवरण इस प्रकार है—1. मेरिनिला मुर्मू बनाम अभिषेक सोरेन2. एमिली किस्कू बनाम माइकल मुर्मू3. रिंकी शर्मा बनाम रविन्द्र शर्मा4. लीलम कुमारी बनाम प्रेम कुमार देहरीमहिला कोषांग की इस पहल से पीड़ित महिलाओं को न्यायपूर्ण समाधान मिलने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में संवाद और परामर्श के माध्यम से परिवार को टूटने से बचाने का हरसंभव प्रयास किया जाता है।