राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत आज रणधीर वर्मा चौक पर लोगों के बीच रोज ऐट रोड, ऑटो व ई-रिक्शा में सड़क सुरक्षा के विनाइल स्टीकर लगाकर जागरूक किया गया।साथ ही ट्राफिक डीएसपी श्री अरविंद कुमार सिंह ने आमजनों को हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। मौके पर यातायात पुलिस से ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री लव कुमार, पुलिस कर्मी तथा जिला परिवहन कार्यालय से जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक श्री सुनील कुमार, एमवीआई श्री शुभम कुमार, आरईए श्री अमरेश कुमार, श्री देवेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।