भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद ने आज सोसायटी के पूर्व पदेन उपाध्यक्ष सह धनबाद के निवर्तमान एसडीएम श्री राजेश कुमार के निवास पर एक समारोह का आयोजन कर उनको विदाई दी। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया।मौके पर सोसाइटी के कार्यकारिणी चेयरमैन श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार श्री कुमार मधुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेताम्बरा पाठक, संयुक्त सचिव श्री दिलीप कुमार सिंह, ब्लड डोनेशन प्रोग्राम श्रीमती बेनजीर परवीन, श्रीमती लीला माजी, श्री सुजीत कुमार, कुमारी विधोतमा बंसल, श्री मनीष रंजन, श्री रंजीत सिंह, श्री विक्रम कुमार उपस्थित थे।