बीएस सिटी थाना पुलिस ने कई लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी पंकज कुमार त्रिपाठी को कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करोड़ों के ठग पंकज त्रिपाठी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में पंकज त्रिपाठी को बीएस सिटी थाना के केस संख्या 144/ 2011 मामले में न्यायालय के द्वारा जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट में फरार चलने के कारण उसे आज गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि गिरफ्तार पंकज त्रिपाठी अपराधी है। एक पुराने केस में वारंट निर्गत किया गया था जिसमें वह फरार चल रहा था। पंकज त्रिपाठी पर कई मामले दर्ज है। न्यायालय में शिकायत बाद भी कई दर्ज किया गया है जिसमें वह वांछित था।प्रत्येक मामले में 10 से 15 लख रुपए ठगी का आरोप है। उसके गिरफ्तार होने के बाद जेल जाने से कई मामले में न्यायिक प्रक्रिया तेज होगी।