लम्बे समय के बाद आख़िरकार स्थायी एसडीओ की नियुक्ति सरकार ने कर दी. पूर्व एसडीओ के जेल जाने व निलंबन के बाद से अस्थायी प्रभार मे चल रहा था.आदित्य पांडेय (भा.प्र.से) ने गुरुवार को हजारीबाग अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा अनुमंडल क्षेत्र से जुड़े कार्यों की संक्षिप्त समीक्षा की।इस अवसर पर आदित्य पांडेय ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रशासन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।पदभार ग्रहण समारोह के दौरान अनुमंडल कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.