• मसानजोर, सेल्फी ब्रिज, सिदो–कान्हो पार्क, मिनी गोवा, गुमरो पहाड़, तातलोई गर्म जलकुंड सहित सभी पिकनिक स्थलों पर भारी भीड़• मसानजोर डैम पर पर्यटकों ने इको कोटेज, टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स और बोटिंग का आनंद लिया• डैम रोड पर किलोमीटरों तक वाहनों की कतार, पुलिस की कड़ी निगरानी• नव वर्ष पर मसानजोर डैम में स्काई लैंटर्न फेस्टिवल का आयोजन, सैकड़ों लालटेन ने सजाया आसमान• बाबा बासुकीनाथ धाम में सुबह 3:30 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़, शांतिपूर्ण पूजा-अर्चना• गोपीकांदर, कुश्चिरा, सिलंगी, भालकी वन, घंटीधारा सहित सभी स्पॉट पर सैलानियों की जबरदस्त मौजूदगी• तातलोई गर्म जलकुंड में सुबह 5 बजे से स्नान शुरू, शाम तक लंबी लाइन• गुमरो पहाड़ में युवाओं का उत्साह चरम पर, डीजे की धुन और प्राकृतिक नजारों के साथ जश्न• प्रशासन और पुलिस की टीमों द्वारा पूरे दिन गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित