• सरैयाहाट मुख्य बाजार स्थित श्रवण ज्वेलर्स में रात के अंधेरे में बड़ी चोरी• चोरों ने पीछे की दीवार काटकर दुकान में घुसकर लॉकर तोड़ा• करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी• मकर संक्रांति के कारण दुकान बंद थी, व्यवसायी घर गए हुए थे• सुबह दुकान खोलने पर टूटी दीवार और बिखरा सामान देख मचा हड़कंप• घटना की सूचना पर जरमुंडी एसडीपीओ अमित कच्छप, सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव व हंसडीहा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे• जांच के लिए डॉग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और टेक्निकल टीम तैनात• सरैयाहाट बाजार व इंडियन बैंक सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस• जांच में खुलासा— बाइक से पहुंचे थे चोर, वारदात से पहले शराब पीने की आशंका• कच्ची सड़क के पास शराब की खाली बोतलें बरामद• सीसीटीवी डीवीआर पहले हटाया गया, रेकी कर वारदात को अंजाम देने की आशंका• चोरी की घटना से सरैयाहाट बाजार के दुकानदारों में दहशत• व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता• एसडीपीओ अमित कच्छप का दावा— कई अहम सुराग मिले, जल्द होगी गिरफ्तारी