दुमका। आगामी 2 फरवरी को आयोजित होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47 वें स्थापना दिवस को गांधी मैदान में ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने को लेकर दुमका विधायक बसंत सोरेन ने दुमका के खिजुरिया स्थित गुरुजी आवास में प्रेस वार्ता की। विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस पार्टी के संघर्ष, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता और राज्य निर्माण की लड़ाई का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल होंगे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।इस मौके पर दुमका सांसद नलिन सोरेन,जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी ,शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाएं।