बोले– सब मिलकर मजबूत, समृद्ध और न्यायसंगत समाज की करें स्थापनादुमका:गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड की उपराजधानी दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली। इस दौरान 15 प्लाटून की परेड में जिला बल, आईआरबी और जैप के जवान शामिल थे। ।विदेश दौरे पर होने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बार समारोह में शामिल नहीं हो सके, जिसके चलते झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी उपायुक्त को सौंपी गई।समारोह में पुलिस, वन, ग्रामीण विकास, परिवहन, शिक्षा और कृषि विभाग की आकर्षक झांकियों ने लोगों का खूब ध्यान खींचा।अपने संबोधन में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान के लागू होने की वर्षगांठ है, जिसने भारत को एक संप्रभु गणराज्य के रूप में पहचान दिलाई।उन्होंने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भ्रातृत्व जैसे मूल्य केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि हमारे व्यवहार, नीतियों और निर्णयों में दिखने चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि हर नागरिक तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के समान अवसर पहुँचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।उपायुक्त ने विश्वास जताया कि संविधान के आदर्शों के प्रति समर्पण से ही राज्य और देश के विकास के लक्ष्य पूरे होंगे।कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, संथाल परगना के डीआईजी अंबर लकड़ा, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।