रांची : 77वें #गणतंत्र_दिवस के पावन अवसर पर पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड तदाशा मिश्र ने पुलिस मुख्यालय, राँची के परिसर में भव्य झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।इस गरिमामय समारोह में झारखण्ड पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र बलों के उन वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी।कार्यक्रम देशभक्ति, सम्मान और गर्व के भाव से ओतप्रोत रहा।